लड़की ने सांप की तरह जीभ के दो हिस्सों से खाई Maggie! इंटरनेट पर Video देख पागल हुए लोग

कुछ लोग अपनी बॉडी को मॉडिफाई कर उसमें कई तरह के बदलाव करते हैं. ऐसे ही एक लड़की ने अपनी जीभ को बीच से कटा रखा है. अब इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

Viral Video: दुनिया में आपको कई तरह के लोग दिखेंगे. एक लड़की अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Girl Viral On Social Media) हो रही है, जिसने अपनी जीभ के दो हिस्से कराए हुए हैं. जी हां, बॉडी मॉडिफिकेशन (Body Modification) के चक्कर में इस लड़की ने अपनी जीभ को ही बीच (Split Tongue) से कटवा दिया है. अब इस लड़की ने अपनी एक वीडियो भी शेयर की है, जिसमें ये मैगी खा रही है. कटी हुई जीभ में मैगी डालकर खाने वाला ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है.

Ladki Ka Video: लड़की ने सांप की तरह जीभ के दो हिस्सों से खाई Maggie! इंटरनेट पर Video देख पागल हुए लोग

वायरल हो रहा ये वीडियो देखने में काफी अजीब है. लोगों ने इसका मजाक भी बनाया है तो कई लोगों को इस वीडियो ने हैरान कर दिया है. जिस तरह से अलग अलग कटे हुए जीभ से वी नूडल्स को लपेट कर खाती नजर आई, उसने सबको चौंका दिया. अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाली वी पहले भी कई बार अपनी जीभ के वीडियो पोस्ट कर चुकी हैं.

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

लड़की ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘इंटरनेट को Weird बनाने का काम मुझ पर छोड़ दें. आप सभी को नमस्कार जिन्होंने इसके वीडियो के बाद मुझे देखा है. 5.3 मिलियन व्यूज पागलपन है. पिछले कुछ दिन बहुत अजीब रहे हैं. वैसे भी, मेरा पेज मेरा पोर्टफोलियो है. इसपर अब लोगों के मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं.

क्लिप पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने पूछा, ‘मैं बहुत उत्सुक हूं ये जानने के लिए कि क्या इसका आपकी आवाज पर भी असर पड़ा? क्या इससे आप तुतलाने भी लगे हैं.’ एक और यूजर ने मजाक में पूछा, ‘क्या आपको लगता है कि आप गलती से अपनी जीभ बिना कटे जीभ वाले किसी व्यक्ति की तुलना में ज्यादा बार काटती हैं.’

 

किसान का टशन! 44 लाख की Audi में बेचने आया सब्जी, देखते रह गए लोग

अपनी आधुनिक तकनीकी को दुनिया तक पहुंचाने वाले सुजीत एसपी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर लोगों ने इनकी तारीफ भी की.

Farmer Drives Audi A4: केरल के एक किसान का ऑडी ए4 (Audi A4) लग्जरी सेडान चलाकर बाजार में सब्जियां बेचने का वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा है. यह क्लिप इंस्टाग्राम पर सुजीत एसपी की तरफ से शेयर किया गया है, जो इंटरनेट पर ‘वैरायटी फार्मर’ के नाम से मशहूर हैं.

सुजीत ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘जब ऑडी ने जाकर पालक बेचा.’ वीडियो में उसे पालक की कटाई करते हुए और फिर उसे एक ऑटोरिक्शा में डालते हुए दिखाया गया. इसके बाद वह अपनी ऑडी ए4 से सब्जी बेचने बाजार जाता है. वह जल्दी से जमीन पर एक कपड़ा बिछाता है फिर पालक बेचना शुरू कर देता है और देखते ही देखते उसकी सारी पालक बिक जाती है.

लोगों को पसंद आया किसान का अंदाज

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब वह अपनी सारी सब्जी बेच देता है तो वह अपनी लक्जरी सेडान की ओर बढ़ता है और कार खोलता है. अपनी लुंगी को अपने शॉर्ट्स के चारों ओर लपेटता है और फिर कार में बैठता है और चला जाता है. किसान का ये स्टाइल देखकर लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं. लोगों ने कई बेहतरीन कमेंट्स भी किए हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘मैं चाहती हूं भारत के सभी किसान इसी तरह लग्जरी कार में आएं. ताजी सब्जियां उगाएं और बेचें. रिस्पेक्ट.’

8 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

सुजीत ने कुछ दिन पहले ही इस वीडियो को शेयर किया था. अब तक इसे 4,50,000 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और 8 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘कृषि को समझने वाले युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा.’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘पालक से ऑडी तक समर्पण.’ बता दें कि, अपने नाम कई पुरस्कारों के साथ 36 वर्षीय फार्मर को नई कृषि तकनीकों के बारे में जागरूकता फैलाने और तरह-तरह की फसलें के लिए जाना जाता है.

 

रेलवे ऑफिस में घुसकर कंप्यूटर चलाने लगा लंगूर, लगे हाथ फाइलें भी खंगाल डालीं- देखें मजेदार वीडियो

Langur Ka Video: इसमें देख सकते हैं कि किस तरह लंगूर कंप्यूटर पर बैठकर काम करना शुरू कर देता है. उसकी हरकत देख कर्मचारी भी हैरान रह गए.

Langur Ka Video: लंगूर और बंदर की शरारतों को कई जवाब नहीं है. वे कब क्या करने लग जाएं इसके बारे में पहले से कुछ नहीं कहा जा सकता है. बंदर और लंगूर कभी किसी पर प्यार लुटाना शुरू कर देते हैं तो कभी किसी पर आंखें तरेरने लगते हैं. वे इंसानों की नकल करना भी नहीं भूलते. कई चीजों लंगूर और बंदर बिल्कुल इंसानों जैसा करते नजर आते हैं. इस दौरान उनका अंदाज देख लोगों की हंसी नहीं रुकती है. फिलहाल लंगूर से ही जुड़ा एक वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है. इसमें लंगूर भागकर रेलवे के ऑफिस में घुस जाता है और कर्मचारियों की तरह कंप्यूटर पर काम निपटाने लगता है.

लंगूर चलाने लगा कंप्यूटर

वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे लंगूर अचानक रेलवे के ऑफिस में घुस जाता है और फिर कंप्यूटर चेयर पर बैठ जाता है. फिर देखते ही देखते वो कर्मचारियों के जैसे कंप्यूटर पर काम करना शुरू कर देता हैं. लगे हाथ वो बगल में रखी कई फाइलों को भी उलट-पलट कर देखने लगता है. नजारा देख ऐसा मालूम होता है कि लंगूर कोई कर्मठ कर्मचारी हो और हमेशा अपने काम में व्यस्त रहता है. जिस तरह से वो कंप्यूटर चला रहा है उसे देख रेलवे ऑफिस के कर्मचारी भी हैरान रह गए. लंगूर ने रेलवे कर्मचारियों को काम करते हुए देखा होगा और जब मौका मिला तो उनकी नकल उतारने पहुंच गया.

यहां देखें लंगूर का कमाल

बताया जा रहा है कि लंगूर का यह वीडियो पश्चिम बंगाल शांतिनिकेतन रेलवे स्टेशन के ऑफिस का बताया जा रहा है. वीडियो वायरल होते ही लोगों ने इस पर कॉमेंट करने भी शुरू कर दिए. इंस्टाग्राम पर यह वीडिटो the_heavy_locopilot नाम के एकाउंट से अपलोड किया गया है. कैप्शन में लिखा गया है, ‘रेलवे सर्विस में नई नियुक्ति.’ एक यूजर ने लिखा है, ‘लगता है रेलवे को इंसानों पर भरोसा नहीं रहा.’ दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘और हम सोच रहे हैं कि एआई हमारी नौकरी ले लेगा.’ एक और यूजर ने मजेदार कॉमेंट किया है, ‘कैसे-कैसे लोग एग्गाम निकाल रहे हैं.’

Leave a comment