LIVE मैच में रोमांस कर रहे थे कपल, कैमरे पर खुद को देख उठ पड़ी लड़की और फिर…

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 187 रन बना लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल मार्श ने सर्वाधिक 96 रन बनाए।

इस दौरान वह अपने शतक से चूक गए. ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 318 रन बनाए.

जवाब में पाकिस्तान की टीम 264 रन ही बना सकी. पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया ने 54 रनों की बढ़त ले ली है. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही. टीम ने 16 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिये. उस्मान ख्वाजा और ट्रैविस हेड अपना खाता भी नहीं खोल सके.

लाइव मैच में रोमांस करते जोड़े:

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन कुछ ऐसा हुआ कि हर कोई हैरान रह गया. दरअसल, स्टेडियम में लाइव मैच के दौरान एक कपल रोमांस करता नजर आया।

वह वीडियो देखें:

जब कैमरामैन ने बड़ी स्क्रीन पर इस जोड़े को दिखाया तो लड़की लड़के की गोद से गिर गई. इस दौरान दोनों अपना चेहरा छिपाते नजर आए. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Leave a comment