Delhi Railway Station: दिल्ली में बारिश की वजह से हर तरफ पानी ही पानी है. जिसकी वजह से एक महिला को करंट लग गया और उसकी जान चली गई.
Delhi Railway Station: राष्ट्रीय राजधानी सहित देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है। ऐसे में बारिश की वजह से कुछ लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो कुछ लोगों के लिए आफत बन गई है. बारिश की वजह से नई दिल्ली में भी कई जगहों पर जलभराव हो गया है। जिसकी वजह से एक महिला की जान चली गई।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक साक्षी आहूजा नाम की महिला बीती रात अपने पति के साथ ट्रेन से कहीं जा रही थी, जिसके लिए वह रेलवे स्टेशन गई थी. रेलवे स्टेशन में बारिश के कारण बिजली के तार जलभराव के पानी में डूब गए। जिसमें करंट चल रहा था। करंट लगने से साक्षी की मौत हो गई।
क्या है Delhi Railway Station का मामला?
साक्षी आहूजा नाम की एक महिला सुबह करीब 5.30 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची थी। उनके साथ 2 महिलाएं और 3 बच्चे थे। साक्षी को चंडीगढ़ जाना था। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है, जिसकी वजह से हर तरफ पानी भर गया था। महिला ने पानी से बचने के लिए बिजली का खंभा पकड़ लिया। जिसकी वजह से महिला को करंट लग गया। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने भी महिला को बचाने की कोशिश की। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
क्राइम टीम जांच में लग गयी
ASI गायकवाड़ ने बताया कि लोगों ने देखा कि साक्षी आहूजा नाम की महिला बेहोश है, जिसके बाद वह उसे घायल साक्षी की बहन माधवी चोपता के साथ तुरंत एलएचएमसी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। इसके बाद माधवी चोपड़ा ने संबंधित अधिकारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अपनी शिकायत दी थी। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने एसआई नसीब चौहान को जांच सौंपी। क्राइम टीम ने घटना स्थल के हर एंगल से फोटोग्राफी की। एफएसएल, रोहिणी की टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है।
यह भी पढ़े
PM Modi on Emergency: ‘लोकतंत्र के काले दिन’ आपातकाल की बरसी पर PM Modi का ट्वीट, जानिए और क्या कहा
यूं ही नहीं भारत पर फ़िदा हो रहे है अमेरिका और यूरोप, इस रिपोर्ट ने कर दिया पर्दाफ़ाश
अफ्रीका में फट रही धरती, कई यह इंसानो के अंत का संकेत तो नहीं आइये जानते है