Maharashtra Political: महाराष्ट्र में राजनीतिक बदलाव के बाद मुख्यमंत्री कौन बनेगा? रामदास अठावले ने नाम बताया

Maharashtra Political: महाराष्ट्र में ताजा राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने दावा किया है कि आने वाले समय में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भी ऐसा ही होगा।

Maharashtra Political NCP Crisis

महाराष्ट्र (Maharashtra) में राजनीतिक बदलाव के बाद बयानों की बाढ़ आ गई है। सब अपने-अपने दावे कर रहे हैं। इस बीच, केंद्रीय मंत्री और भाजपा (BJP) के सहयोगी आरपीआई के प्रमुख रामदास अठावले ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि केवल एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। सूत्रों की मानें तो प्रफुल्ल पटेल केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में मंत्री बन सकते हैं।

अठावले ने बिहार पर क्या कहा?

Maharashtra Political: केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अजीत पवार लंबे समय से महाराष्ट्र में गुस्से में चल रहे थे। इसी तरह, कई विधायक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार में राजद के साथ जाने के फैसले से नाखुश हैं। जीतन राम मांझी भी नीतीश कुमार के साथ थे लेकिन वह भी उनसे अलग हो गए। अठावले ने दावा किया कि जद (यू) के विधायकों में भी नाराजगी का माहौल है। यही कारण है कि जेडीयू के कुछ विधायक किसी बड़े नेता के नेतृत्व में सामने आ सकते हैं। ऐसे में बिहार में भी महाराष्ट्र जैसी उथल-पुथल हो सकती है। इसी तरह उत्तर प्रदेश में भी जयंत चौधरी जैसे नेता भविष्य में एनडीए को मजबूत करने की कोशिश कर सकते हैं। भविष्य में कई नेता हमारे साथ जुड़ सकते हैं।

देवेंद्र फडणवीस से मिले अजित पवार

इस बीच, अजीत पवार और राज्य के मंत्री छगन भुजबल सोमवार को विभागों के आवंटन पर चर्चा करने के लिए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलने गए। सूत्रों ने यह जानकारी दी। गौरतलब है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अजीत पवार ने रविवार को महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी की सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि पार्टी के आठ अन्य नेताओं ने मंत्री के रूप में शपथ ली। इसे राकांपा संस्थापक शरद पवार के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ो

कौन है ‘राजस्थान का योगी’, चुनाव से पहले बाबा का कद बढ़ा, खूब चर्चा हुई

Lok Sabha Elections 2024: अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो हरियाणा में किसे कितनी सीटें मिलेंगी, सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए

Gujarat Election Survey: अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं, तो गुजरात में किस पार्टी को बढ़त मिलेगी, जनता ने सर्वेक्षण में अपना मूड बताया

अडानी को दोहरा झटका, दो अरबपति 200 अरब डॉलर के क्लब में शामिल

Leave a comment