Lok Sabha Election 2024: UP OPS News ‘पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच’ के बैनर तले सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। 55 जिलों में पेंशन रथ यात्रा निकाली गई है।
Lok Sabha Election: कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग का समर्थन करते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि कर्मचारियों के हितों की लगातार अनदेखी कर रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार उन्हें राहत देने के पक्ष में नहीं है। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बृजलाल खबरी ने यहां एक बयान में कहा कि उनकी पार्टी पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए केंद्र और राज्य कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे आंदोलन का पूरा समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक सुरक्षा के अधिकार के तहत जीने के लिए पुरानी पेंशन ही कर्मचारियों का एकमात्र सहारा है; इसलिए कांग्रेस की मांग है कि इसे तुरंत बहाल किया जाए।
Lok Sabha Election 2024
Lok Sabha Election: खबरी ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए कांग्रेस ने लगातार सड़क से लेकर घर-घर लड़ाई लड़ी है। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में चुनाव जीतने के तुरंत बाद पार्टी की सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राहत देने का काम किया। उन्होंने सवाल किया कि अगर कांग्रेस शासित राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना बहाल की जा सकती है तो केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश समेत भाजपा शासित राज्यों में क्यों नहीं?
खबरी ने कहा कि 21 मार्च को पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली के लिए सैकड़ों विभागों और संगठनों के कर्मचारियों ने चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच हर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया, लेकिन जनविरोधी भाजपा सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है, वह उन्हें राहत देने के पक्ष में नहीं है, जबकि कर्मचारियों की मांग है कि कांग्रेस शासित राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाल की जाए। इसे यहां भी बहाल किया जाना चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा और उनके हितों की विरोधी साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें सामाजिक न्याय और सामाजिक सुरक्षा के अधिकार का हनन करने में लगी हुई हैं। गौरतलब है कि केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारी ‘पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच’ के बैनर तले पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं। इस आंदोलन के तहत प्रदेश के 55 जिलों में पेंशन रथ यात्रा निकाली गई है। कर्मचारी नेता आगामी लोकसभा चुनाव में भी पुरानी पेंशन स्कीम को बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहे हैं।