Lok Sabha Elections: हरियाणा कांग्रेस में चल रही गुटबाजी एक बार फिर सामने आ गई है। प्रभारी बनने के बाद पहली बार कुमारी शैलजा कांग्रेस नेताओं की बैठक लेने पहुंचे दीपक बाबरिया के सामने मंच छोड़कर चली गईं।
हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी की खबरें अक्सर आती रहती हैं। एक बार शनिवार को चंडीगढ़ में हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी देखने को मिली। पार्टी के नए प्रभारी दीपक बाबरिया की पहली ही बैठक में दीपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी शैलजा के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा बैठक को बीच में ही छोड़कर चली गईं.
Lok Sabha Elections में सब बन रहे है यहाँ CM
Lok Sabha Elections: दरअसल, सभा के दौरान जब पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने अपना संबोधन शुरू किया तो एक कार्यकर्ता ने ‘अबकी बार हुड्डा सरकार’ का नारा लगाया. जिसके बाद शैलजा भड़क गईं। इसकी शिकायत प्रभारी दीपक बाबरिया से करते हुए देखने को कहा। इस बीच हुड्डा ने मोर्चा संभाला और कुमारी शैलजा के समर्थन में नारेबाजी कराई। कुमारी शैलजा मंच छोड़कर चली गईं। हालांकि जब मीडिया कर्मियों ने शैलजा से मंच छोड़ने की वजह पूछी तो उन्होंने कहा कि यहां के सभी नेता सीएम हैं, इसमें कुछ भी नया नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें जरूरी काम है, इसलिए जाना होगा।
कार्रवाई होगी नारेबाजी पर
बैठक में हंगामे के बाद प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि वह नारेबाजी को ज्यादा महत्व नहीं देते हैं। नेताओं के समर्थक अक्सर नारे लगाते हैं, लेकिन पार्टी की बैठकों में नारे लगाना गलत है। पार्टी में एकता बनाए रखना जरूरी है। छोटी-छोटी बातों को मीडिया में ले जाना ठीक नहीं है। जो भी नेता एक-दूसरे के खिलाफ बयान देगा, उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
5 से 7 सीटों पर होने वाली है कांग्रेस की जीत
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने संबोधन के दौरान दावा किया कि अगर इस समय लोकसभा चुनाव हो भी जाएं तो भी कांग्रेस पांच से सात सीटें जीतने की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी वादों को पूरा करने के लिए जानी जाती है।
यह भी पढ़े
अफ्रीका में फट रही धरती, कई यह इंसानो के अंत का संकेत तो नहीं आइये जानते है