Lok Sabha Elections 2024: अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- ‘सोनिया-राहुल को यह बात कान खोलकर सुननी चाहिए…’

Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। अगर सोनिया गांधी और राहुल गांधी को किसी की बातों पर यकीन नहीं है तो उन्हें इटली के पीएम का बयान सुनना चाहिए।

Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर गृह राज्य हिमाचल के दौरे पर हैं। वह केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए हिमाचल पहुंचे हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने प्रधान सेवक बनकर 140 करोड़ देशवासियों की सेवा की है। उन्होंने अपनी ईमानदारी और सुशासन से देश को आगे ले जाने का काम किया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन के कारण देश में नए आयाम स्थापित हुए हैं।

Lok Sabha Elections में सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर तंज

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। अनुराग ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को कान खोलकर यह सुनना चाहिए, अगर उन्हें किसी दूसरे देश पर भरोसा नहीं है तो उन्हें इटली के प्रधानमंत्री की बात सुननी चाहिए। जिन्होंने खुद कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज पूरी दुनिया में 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बढ़ रहा है।

हिमाचल की 4 सीट पर आएगा कमल

ऊना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के कारण 27 प्रतिशत गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर लाया गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो काम कांग्रेस 60 साल में नहीं कर पाई, वो मोदी सरकार ने नौ साल में कर दिखाया है।

‘प्रदेश में भाजपा सरकार से चहुंमुखी विकास’

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार तय है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव की तरह भारतीय जनता पार्टी चारों सीटों पर जीत हासिल करेगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में चहुंमुखी विकास हुआ।

भाजपा की सरकार में ही विकास संभव

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में तेजी से विकास हुआ है। ऊना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की, तब देश के बड़े शहरों में भी कोई दूसरी ट्रेन नहीं चल रही थी. उससे पहले पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश को यह मौका मिला था। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में एक साल के भीतर 710 करोड़ रुपये की सड़कें मिली हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के विकास पर हमेशा ध्यान दिया। यही कारण है कि नौ साल के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए।

यह भी पढ़े

Air India Flight: एयर इंडिया के विमान में यात्री ने किया पेशाब, दिल्ली हवाई अड्डे पर गिरफ्तार

हैती नाम के इस देश में लोग खाते है मिटी की रोटियां, देखकर नहीं होगा यकीन

अमेरिका और मिस्र से वापस आते ही PM Modi ने जेपी नड्डा से पूछा की भारत में क्या चल रहा है?

Leave a comment