ABP News CVoter Survey: अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में किसका भाषण हुआ हिट? सर्वे में लोगों ने बताया कौन है पहली पसंद

CVoter Survey: सी वोटर ने एबीपी के लिए सर्वे कराया है, जिसमें लोगों से पूछा गया कि अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में किसका भाषण सबसे प्रभावी था?

ABP CVoter Survey: संसद में विपक्ष द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। हालांकि पीएम मोदी के भाषण के बाद संसद में यह प्रस्ताव गिरा दिया गया। अब सी-वोटर ने अविश्वास प्रस्ताव पर बड़े नेताओं द्वारा संसद में दिए गए भाषण को लेकर एबीपी न्यूज के लिए अखिल भारतीय सर्वेक्षण किया है।

इस सर्वेक्षण में लोगों से पूछा गया कि अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में किसका भाषण सबसे कारगर है? इसमें जनता ने आश्चर्यजनक जवाब दिए हैं। सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वाधिक प्रतिशत वोट मिले हैं। वहीं 22 प्रतिशत लोगों का मानना है कि राहुल गांधी का भाषण सबसे प्रभावी रहा।

अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में किसका भाषण सबसे असरदार?

मोदी- 46%

अमित शाह- 14%

राहुल- 22%

अन्य- 9%

पता नहीं- 9%

अपने भाषण में पीएम मोदी ने क्या कहा

पीएम मोदी ने विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर दो घंटे से अधिक का रिकॉर्ड भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों को भी घेर लिया। उन्होंने कहा था कि अगर आप (विपक्ष) को हमारी सरकार पर भरोसा नहीं है तो भी देश की जनता का हमारे प्रति विश्वास है और वह ऐसा करती रहेगी।

पीएम मोदी ने कहा, ‘इस देश की जनता में मेरा अटूट विश्वास है। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हमारे देश की जनता एक तरह से अखंड विश्वासी है, यहां तक कि हजार साल की गुलामी के दौर में भी उन्होंने कभी अपनी आंतरिक आस्था नहीं खोयी।” इसे हिलने नहीं दिया। यह एक अखंड विश्वासी समाज है, जो अखंड चेतना से परिपूर्ण समाज है।”

विश्वासघात का प्रस्ताव बताया

अपने भाषण के अंत में पीएम मोदी ने विपक्ष को संबोधित करते हुए कहा था, “मैं सदन के साथियों से आग्रह करूंगा कि वे समय को पहचानें, साथ चलें.” उन्होंने कहा था, “अगर यह प्रस्ताव नहीं आया होता तो शायद हमें भी यह सब कहने का मौका नहीं मिलता, लेकिन यह विश्वासघात का प्रस्ताव है।

यह भी पढ़े

Rahul Gandhi Europe Visit: राहुल गांधी के विदेश दौरे का प्लान हुआ तैयार, यूरोप के इन देशों की करेंगे यात्रा

राजधानी दिल्ली में लोकसभा चुनाव में BJP को AAP देगी झटका, इस सर्वे में केजरीवाल की पार्टी को इतनी सीटें

Leave a comment