France Protests Update: फ्रांस में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर एक पुलिसकर्मी ने 17 वर्षीय नाबालिग नाहेल की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं।
France Protests: फ्रांस में मंगलवार को पुलिस की गोली से 17 साल के एक लड़के की मौत हो गई। इस घटना के बाद से देशभर में हिंसक प्रदर्शन जारी है। पुलिस की गोली का शिकार हुए नाहेल की मौत को चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन फ्रांस में आगजनी, तोड़फोड़ और बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है।
ट्रैफिक जांच के दौरान नाहेल की हत्या का वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा गया कि पुलिसकर्मी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 17 साल के नाबालिग नाहेल को गोली मार देता है। जिसके बाद नाहेल की मौत हो जाती है। इसके बाद भड़के दंगों में पुलिस अब तक 1,000 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। दोषी पुलिस अधिकारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इतना सब होने के बाद भी फ्रांस में फैली अशांति थमने का नाम नहीं ले रही है।
17 साल का नाहेल कौन था
नाहेल एक टेकअवे डिलीवरी ड्राइवर के रूप में काम करता था और अपनी मां के लिए एकमात्र सहारा था। वह रग्बी खेलना पसंद करते थे और पिछले तीन वर्षों से पाइरेट्स ऑफ नांटेरे रग्बी क्लब के सक्रिय सदस्य थे। नाहेल की मां मौनिया का दावा है कि अल्जीरियाई मूल की होने के कारण पुलिस ने उसका चेहरा देखकर उसे गोली मार दी।
मीडिया से बात करते हुए मृत लड़के की मां ने बताया है कि वह इलेक्ट्रीशियन बनने का इच्छुक था क्योंकि उसका पढ़ने-लिखने में मन नहीं लगता था। इसके लिए नाहेल ने कॉलेज में एडमिशन भी ले लिया था।
रग्बी क्लब जिसके नहेल सदस्य थे, के अध्यक्ष ने बताया कि नाहेल बहुत ऊर्जावान थे। उनमें आगे बढ़ने की ललक थी। उन्होंने खुद को किसी भी आपराधिक गतिविधियों से दूर रखा।
फ्रांस में उठे विवाद पर नाहेल के परिवार के वकील यासीन बोजरू का कहना है कि इस घटना को सिर्फ नस्लवाद के चश्मे से देखने के बजाय न्याय मांगने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए.
नहेल की मां ने अपने बेटे की हत्या के लिए न्याय की मांग करते हुए बताया कि बेटे का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा।
यह भी पढ़े
गुर्जरों को मुख्यमंत्री Ashok Gehlot का बड़ा तोहफा, विभिन्न योजनाओं के लिए 231.44 करोड़ रुपए मंजूर