Pakistan Economic Crisis: पाकिस्तान की आर्थिक हालत पर भड़क गया ये पाकिस्तानी, कहा- पूरा देश चीन या अमेरिका को दे दो और कहो…

Pakistan Economic Crisis: पाकिस्तान को देश की हालत सुधारने के लिए जितनी रकम की जरूरत है, उसे IMF द्वारा दिए गए कर्ज से ही पूरा किया जा सकता है। 2019 के बाद से IMF की ओर से 6.5 अरब डॉलर के बेलआउट पैकेज की बात चल रही है।

Pakistan Economic Crisis: इस समय पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। देश पर 100 मिलियन डॉलर से अधिक का कर्ज है। इस स्थिति में देश पर डिफॉल्ट का खतरा साफ तौर पर मंडरा रहा है। इसी बीच पाकिस्तान के एक मीडिया चैनल पर बात करते हुए एक शख्स देश का बुरा हाल देखकर भड़क गया।

Pakistan Economic Crisis पर क्या कहा youtube channel 9.india ने 

यूट्यूब चैनल 9.इंडिया पर दिखाए गए वीडियो के मुताबिक IMF लोन पर पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए केसर नाम के शख्स ने कहा कि हमारा देश बड़े देशों की गुलामी करता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन दो ऐसे देश हैं, जिनसे हम कह सकते हैं कि आप हमारे देश को लें और हमें डिफॉल्ट होने से बचाएं।

 IMF एक मात्र बना पाकिस्तान का सहारा

पाकिस्तान दिवालिया होने से बचने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। वह लगातार अलग-अलग देशों के प्रमुखों से कर्ज की गुहार लगा रहा है। इनमें चीन, सऊदी अरब और अमेरिका शामिल हैं। हालांकि, चीन ने इस दौरान पाकिस्तान की मदद की है और उसे कर्ज मुहैया कराया है।

इसके बावजूद पाकिस्तान को देश की हालत सुधारने के लिए जितनी राशि की जरूरत है, उसे IMF द्वारा दिए गए कर्ज से ही पूरा किया जा सकता है। साल 2019 के बाद से IMF की ओर से 6.5 अरब डॉलर के बेलआउट पैकेज की बात चल रही है, लेकिन IMF द्वारा लगाए गए सख्त नियमों की वजह से अभी तक इस डील को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है।

पाकिस्तानी संपत्ति बेचने की सलाह दी इकॉनोमिस्ट ने

पाकिस्तानी शख्स ने वीडियो में कहा कि हम दूसरे देशों से कर्ज लेने के लिए अपने एयरपोर्ट गिरवी रख सकते हैं। वहीं, एक मीडिया चैनल पर अर्थशास्त्रियों के एक पैनल के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान एक बड़ी अर्थव्यवस्था है। हमारा सकल घरेलू उत्पाद 350 बिलियन डॉलर है। हमारे पास 4 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति भी है। इस पर आगे बात करते हुए अर्थशास्त्रियों का सुझाव है कि डिफॉल्ट से बचने के लिए हमें अपने देश की प्रॉपर्टी बेच देनी चाहिए।

यह भी पढ़े

भारत और अमेरिका के पास होने से क्या रूस हो रहा है परेशान

PM Modi ने अमेरिका की फर्स्ट लेडी को दिया 7.5 कैरेट का ग्रीन डायमंड, और राष्ट्रपति बाइडेन को दिया इतना महंगा गिफ्ट

Rajasthan Politics: वसुंधरा राजे का अशोक गहलोत पर ऐसा पलटवार, कांग्रेस पर लगाए ये आरोप देखे

Leave a comment