PM Modi ने कहा, ‘न्यूयॉर्क मैं आप सभी को देखकर खुश हूं और यहां आने के लिए आप सभी का शुक्रिया। मुझे बताया गया है कि आज यहां लगभग हर राष्ट्रीयता का प्रतिनिधित्व किया जाता है। योग का मतलब है शामिल होना।
PM Modi ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक योग सत्र का नेतृत्व किया। इस दौरान PM Modi ने कहा कि करीब 9 साल पहले यहां संयुक्त राष्ट्र में मुझे 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव देने का सम्मान मिला था। उन्होंने कहा, ‘न्यूयॉर्क मैं आप सभी को देखकर खुश हूं और यहां आने के लिए आप सभी का शुक्रिया। मुझे बताया गया है कि आज यहां लगभग हर राष्ट्रीयता का प्रतिनिधित्व किया जाता है। योग का मतलब है जुड़ना, इसलिए आप एक साथ आ रहे हैं। यह योग के दूसरे रूप की अभिव्यक्ति है।
न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में PM Modi के नेतृत्व में योग दिवस कार्यक्रम के दौरान एक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया था। यह एक योग सत्र में विभिन्न देशों के लोगों की भागीदारी से संबंधित रिकॉर्ड है। पीएम मोदी राष्ट्रपति जो बिडेन और प्रथम महिला जिल बिडेन के निमंत्रण पर अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर गए हैं। इसके पहले चरण में न्यूयॉर्क आए मोदी ने नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ऐतिहासिक समारोह का नेतृत्व किया। इसमें संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारियों, राजनयिकों और मशहूर हस्तियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में PM Modi के नेतृत्व में आयोजित योग सत्र ने सर्वाधिक राष्ट्रीयता वाले लोगों की भागीदारी का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
PM Modi बोले- भारत से आता है योग
PM Modi ने कहा, ‘पिछले साल पूरी दुनिया 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाने के भारत के प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए एक साथ आई थी। बाजरा एक सुपरफूड है। वे समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और पर्यावरण के लिए भी अच्छे हैं। उन्होंने कहा कि योग भारत से आता है। सभी प्राचीन भारतीय परंपराओं की तरह, यह भी जीवित और गतिशील है। योग जीवन जीने का एक तरीका है। यह विचारों और कार्यों में सावधानी बरतने का एक तरीका है। यह स्वयं के साथ, दूसरों के साथ और प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने का एक तरीका है।
बड़ी सख्या में लोग पहुंचे कार्यक्रम में भाग लेने
PM Modi के नेतृत्व में हुए इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर बड़ी संख्या में लोग उत्साह में सराबोर नजर आए। योग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोगों के साथ-साथ अन्य देशों के लोग प्रवेश द्वार के बाहर लंबी कतार में खड़े थे। बिना पास के अंदर जाने की आस में पहुंचे कई लोग निराश रह गए। न्यूजर्सी से ट्रेन से न्यूयॉर्क आए मधुसूदन ने कहा, ‘मैंने एक मौका लिया, लेकिन यह ठीक है। योग के लिए इतनी उत्साही भीड़ देखकर अच्छा लगा। कार्यक्रम में मोदी की मौजूदगी ने बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकियों को कार्यक्रम स्थल पर आकर्षित किया है। यहां ज्यादातर लोग बस और ट्रेन से पहुंचते हैं।
यह भी पढ़े
मोदी जी से मिलने दौड़े चले आये एलोन मस्क, फिर पीएम मोदी की तारीफ में कहीं ये बड़ी बात
PM Modi in USA:अमेरिका के आसमान पर छाए PM Modi, वीडियो देखकर आप भी कहेंगे वाह