PM Modi on Emergency: ‘लोकतंत्र के काले दिन’ आपातकाल की बरसी पर PM Modi का ट्वीट, जानिए और क्या कहा

PM Modi on Emergency: आपातकाल की बरसी के मौके पर PM Modi ने ट्वीट कर आपातकाल को लोकतंत्र का काला दिन बताया था। वहीं यूपी बीजेपी 25 जून को काला दिवस मनाएगी।

PM Modi on Emergency: इतिहास के पन्नों में दर्ज 25 जून 1975 वो दिन है जब देश में आपातकाल लगाया गया था. आज रविवार (25 जून) को इस आपातकाल को पूरे 48 साल बीत चुके हैं। ऐसे में आपातकाल की बरसी पर ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी जो आपातकाल के मौके पर डटे रहे। PM Modi इस समय अपने मिस्र दौरे पर हैं, जहां आज उनके दौरे का आखिरी दिन है। PM Modi रविवार रात 12 बजे मिस्र से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

आपातकाल की बरसी के मौके पर PM Modi ने ट्वीट किया, ‘मैं उन सभी साहसी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने आपातकाल का विरोध किया और हमारी लोकतांत्रिक भावना को मजबूत करने का काम किया। #DarkDaysOfEmergency हमारे इतिहास का अविस्मरणीय काल है, जो हमारे संविधान द्वारा बनाए गए मूल्यों के बिल्कुल विपरीत है।

PM Modi on Emergency 25 जून

वहीं रविवार (25 जून) को भारतीय जनता पार्टी यूपी में ‘काला दिवस’ मनाएगी। इसी के तहत बीजेपी सरकार कांग्रेस को घेरने के लिए गौतमबुद्ध नगर में जनसभा आयोजित करने जा रही है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ इस जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि तत्कालीन PM इंदिरा गांधी के कहने पर पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत आपातकाल की घोषणा की थी, जिसके बाद 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक 21 महीने के लिए आपातकाल लागू किया गया था। आपातकाल लागू होने के बाद लोगों की आजादी से लेकर प्रेस की आजादी तक हर चीज पर रोक लगा दी गई थी। यही कारण है कि आपातकाल को भारतीय इतिहास की सबसे कुख्यात घटनाओं में से एक माना जाता है।

यह भी पढ़े

यूं ही नहीं भारत पर फ़िदा हो रहे है अमेरिका और यूरोप, इस रिपोर्ट ने कर दिया पर्दाफ़ाश

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव से पहले कांग्रेस में ‘सीएम चेहरे’ को लेकर मचा बवाल, कुमारी शैलजा ने छोड़ा मंच

Leave a comment