लोकसभा में BJP पर बरसीं सपा सांसद डिंपल यादव, कहा- ‘मोदी सरकार में महिलाओं के…’

No Confidence Motion In Parliament: सांसद डिंपल यादव ने मणिपुर में हिंसा का जिक्र करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला। मैनपुरी के सांसद अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में भाग ले रहे थे।

Parliament Monsoon Session: लोकसभा में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव (SP leader Dimple Yadav) ने मणिपुर हिंसा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। क्या मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं है? डिंपल यादव ने कहा कि मणिपुर की महिलाओं के साथ बर्बरता की चर्चा पूरी दुनिया में हुई थी। 4 मई को बर्बरता का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश में आक्रोश की लहर फैल गई।

डिंपल यादव ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लिया

डिंपल यादव ने कहा कि मणिपुर की घटना से देश शर्मिंदा है। दोनों समुदायों के बीच आपसी संघर्ष के कारण मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है। महिलाओं के साथ हुई अमानवीय घटना की गूंज संसद तक सड़क तक पहुंच गई। मानवता को शर्मिंदा करने वाला एक वीडियो सामने आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी चुप्पी तोड़ी। घटना के 79 दिनों के बाद उन्होंने अप्रसन्नता व्यक्त की। आपको बता दें कि लोकसभा में सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा आज से शुरू हो गई है।

SP leader Dimple Yadav
SP leader Dimple Yadav

सांसद ने मणिपुर में महिलाओं के साथ क्रूरता पर बात की

विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए सांसद डिंपल यादव ने केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मणिपुर जैसी वीभत्स घटना के प्रति सरकार का रवैया बहुत असंवेदनशील रहा है। उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को अहंकारी बताया। डिंपल यादव ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ क्रूरता मानवाधिकारों का उल्लंघन है। महिलाओं को हिंसा करने के लिए ढाल बनाना लोकतंत्र में अस्वीकार्य है। सपा सांसद ने आरोप लगाया कि मणिपुर की जातीय हिंसा राज्य प्रायोजित थी। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर हिंसा मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है।

यह भी पढ़े

क्या चिराग पासवान की वजह से टल सकता है पीएम मोदी के मंत्रिमंडल का विस्तार?

क्या BJP अकेले अपने दम पर बनाएगी 2024 में सरकार, सर्वे में हो गया खुलासा

Leave a comment