World Cup 2023 Prize Money: वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम होगी मालामाल, हारने वाली टीमों पर भी होगी पैसों की बरसात, जानें कितनी है प्राइज मनी

ICC ODI World Cup 2023 Prize Money: भारत में 5 अक्टूबर से मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होने वाला है. इस बड़े टूर्नामेंट का पहला मुकाबला गत चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि इसका फाइनल 19 नवंबर को इसी मैदान पर होगा. आईसीसी ने वर्ल्ड कप की प्राइज मनी का ऐलान भी कर दिया है.

आईसीसी ने वर्ल्ड कप 2023 (World cup 2023) के कुल 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 82.93 करोड़ रुपये बजट रखी है. वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के साथ-साथ रनर अप और ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों पर भी पैसों की बरसात होगी. तो चलिए जानते हैं किसको कितनी इनामि राशि मिलने वाली है.

वर्ल्ड कप 2023 विजेता को मिलेंगे करोड़ों रुपये (World Cup 2023 Winner Prize Money):

आईसीसी ने 22 सितंबर को आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 (World cup 2023) के विजेता को 40 लाख डॉलर यानी करीब 33.18 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिलेगी. जबकि फाइनल मुकाबले में हारने वाली यानि रनर अप टीम को 2 मिलियन अमेरिकी डॉलर (16.59 करोड़ रुपये) मिलेंगे. वहीं सेमीफाइनल में हारने वाली प्रत्येक टीम को 8 लाख डॉलर (करीब 6.63 करोड़ रुपये) की धनराशि मिलेगी.

हारने वाली टीमों पर भी होगी पैसों की बारिश

वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज में मैच जीतने पर भी पुरस्कार राशि दी जाती है. टीमों को प्रत्येक जीत के लिए 40 हजार अमेरिकी डॉलर यानि 33.17 लाख रुपये मिलेंगे. इसके अलावा ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली प्रत्येक टीमों को 1 लाख डॉलर यानी 82.92 लाख रुपये दिए जाएंगे. बता दें कि 2019 वर्ल्ड कप में भी इतनी ही प्राइज मनी थी और इंग्लैंड ने खिताब जीता था.

वर्ल्ड कप 2023 की कुल प्राइज मनी (World Cup 2023 Prize Money):

स्टेजकितनी प्राइज मनीकुल
विजेता (1)40 लाख डॉलर (33.18 करोड़ रुपये)40 लाख डॉलर (33.18 करोड़ रुपये)
उपविजेता (1)20 लाख डॉलर (16.59 करोड़ रुपये)20 लाख डॉलर (16.59 करोड़ रुपये)
सेमीफाइनल हारने वाली टीमें (2)8 लाख डॉलर (6.63 करोड़ रुपये)16 लाख डॉलर (13.26 करोड़ रुपये)
ग्रुप स्टेज के बाद बाहर हुई टीमें (6)1 लाख डॉलर (82.39 लाख रुपये)6 लाख डॉलर (4.97 करोड़ रुपये)
प्रत्येक ग्रुप स्टेज की विजेता (45)40 हजार डॉलर (33.17 लाख रुपये)18 लाख डॉलर (14.93 करोड़ रुपये)
कुल1 करोड़ डॉलर (83 करोड़ रुपये)

वर्ल्ड कप में होंगे कुल 48 मुकाबले

आपको बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 (World cup 2023) में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी. जिनमें मेजबान भारत के अलावा न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और नीदरलैंड की टीमें खेलेंगी. दो बार की वर्ल्ड कप चैंपियन वेस्टइंडीज टीम पहली बार वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होगी. बता दें कि 45 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में इन 10 टीमों के बीच कुल 48 मुकाबले खेले जाएंगे. वर्ल्ड कप के सभी मुकाबले भारत के 10 शहरों में आयोजित होंगे.

ऑस्ट्रेलिया से होगा भारत का पहला मुकाबला

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद टीम इंडिया 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान से भिड़ेगी. वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का महामुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा.

2023 वर्ल्ड कप में भारत का पूरा शेड्यूल (World Cup 2023 Team India Schedule):

तारीखमैचसमयवेन्यू
8 अक्टूबरभारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दोपहर 2.00 बजेचेन्नई
11 अक्टूबरभारत बनाम अफगानिस्तान दोपहर 2.00 बजेदिल्ली
14 अक्टूबरभारत बनाम पाकिस्तानदोपहर 2.00 बजेअहमदाबाद
19 अक्टूबरभारत बनाम बांग्लादेशदोपहर 2.00 बजेपुणे
22 अक्टूबरभारत बनाम न्यूजीलैंडदोपहर 2.00 बजेधर्मशाला
29 अक्टूबरभारत बनाम इंग्लैंडदोपहर 2.00 बजेलखनऊ
2 नवंबरभारत बनाम श्रीलंकादोपहर 2.00 बजेमुंबई
5 नवंबरभारत बनाम दक्षिण अफ्रीकादोपहर 2.00 बजेकोलकाता 
12 नवंबरभारत बनाम नीदरलैंड दोपहर 2.00 बजेबेंगलुरु

वर्ल्ड कप 2023 का पूरा शेड्यूल (World Cup 2023 Full Schedule):

तारीखमैचसमयवेन्यू
5 अक्टूबरइंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड दोपहर 2 बजेअहमदाबाद
6 अक्टूबरपाकिस्तान बनाम नीदरलैंडदोपहर 2 बजेहैदराबाद
7 अक्टूबर बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तानसुबह 10.30 बजेधर्मशाला
7 अक्टूबरदक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंकादोपहर 2 बजेदिल्ली
8 अक्टूबरभारत बनाम ऑस्ट्रेलियादोपहर 2 बजेचेन्नई
9 अक्टूबरन्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंडदोपहर 2 बजेहैदराबाद
10 अक्टूबरइंग्लैंड बनाम बांग्लादेशसुबह 10.30 बजेधर्मशाला
10 अक्टूबरपाकिस्तान बनाम श्रीलंकादोपहर 2 बजेहैदराबाद
11 अक्टूबरभारत बनाम अफगानिस्तानदोपहर 2 बजेदिल्ली
12 अक्टूबरऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका दोपहर 2 बजेलखनऊ
13 अक्टूबरन्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेशदोपहर 2 बजेचेन्नई
14 अक्टूबरभारत बनाम पाकिस्तानदोपहर 2 बजेअहमदाबाद
15 अक्टूबरइंग्लैंड बनाम अफगानिस्तानदोपहर 2 बजेदिल्ली
16 अक्टूबरऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंकादोपहर 2 बजेलखनऊ
17 अक्टूबरदक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंडदोपहर 2 बजेधर्मशाला
18 अक्टूबरन्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तानदोपहर 2 बजेचेन्नई
19 अक्टूबर भारत बनाम बांग्लादेशदोपहर 2 बजेपुणे
20 अक्टूबरऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तानदोपहर 2 बजेबेंगलुरु
21 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका सुबह 10.30 बजेमुंबई
21 अक्टूबरनीदरलैंड बनाम श्रीलंकादोपहर 2 बजेलखनऊ
22 अक्टूबरभारत बनाम न्यूजीलैंडदोपहर 2 बजेधर्मशाला
23 अक्टूबरपाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान दोपहर 2 बजेचेन्नई
24 अक्टूबरदक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेशदोपहर 2 बजेमुंबई
25 अक्टूबरऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंडदोपहर 2 बजेदिल्ली
26 अक्टूबरइंग्लैंड बनाम श्रीलंकादोपहर 2 बजेबेंगलुरु
27 अक्टूबरपाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीकादोपहर 2 बजेचेन्नई
28 अक्टूबरनीदरलैंड बनाम बांग्लादेशदोपहर 2 बजेकोलकाता
28 अक्टूबरऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंडदोपहर 2 बजेधर्मशाला
29 अक्टूबरभारत बनाम इंग्लैंडदोपहर 2 बजेलखनऊ
30 अक्टूबर अफगानिस्तान बनाम श्रीलंकादोपहर 2 बजेपुणे
31 अक्टूबरपाकिस्तान बनाम बांग्लादेशदोपहर 2 बजेकोलकाता
1 नवंबरन्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीकादोपहर 2 बजेपुणे
2 नवंबरभारत बनाम श्रीलंका दोपहर 2 बजेमुंबई
3 नवंबरनीदरलैंड बनाम अफगानिस्तानदोपहर 2 बजेलखनऊ
4 नवंबरइंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया दोपहर 2 बजेअहमदाबाद
4 नवंबरन्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तानदोपहर 2 बजेबेंगलुरु
5 नवंबरभारत बनाम दक्षिण अफ्रीकादोपहर 2 बजेकोलकाता
6 नवंबरबांग्लादेश बनाम श्रीलंकादोपहर 2 बजेदिल्ली
7 नवंबरऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तानदोपहर 2 बजेमुंबई
8 नवंबर इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड दोपहर 2 बजेपुणे
9 नवंबर न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका दोपहर 2 बजेबेंगलुरु
10 नवंबरदक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तानदोपहर 2 बजेअहमदाबाद
11 नवंबरइंग्लैंड बनाम पाकिस्तान दोपहर 2 बजेकोलकाता
11 नवंबर ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेशदोपहर 2 बजेपुणे
12 नवंबरभारत बनाम नीदरलैंडदोपहर 2 बजेबेंगलुरु
15 नवंबर सेमी फाइनल 1दोपहर 2 बजेमुंबई
16 नवंबरसेमी फाइनल 2दोपहर 2 बजेकोलकाता
19 नवंबरफाइनलदोपहर 2 बजेअहमदाबाद

Read More:>“Great For Cricket”: Jos Buttler On Ben Stokes’ Return To ODIs Ahead Of World Cup

Leave a comment