PM Modi Telangana Visit: पीएम मोदी हाल ही में अपने तेलंगाना दौरे के दौरान वारंगल पहुंचे, जहां उन्होंने 6100 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उद्घाटन किया।
PM Modi Telangana Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (8 जुलाई) को तेलंगाना की अपनी यात्रा के दौरान वारंगल में ऑटिस्टिक गायक कामिसेट्टी वेंकट से मुलाकात की। इस अवसर पर PM Modi ने ऑटिस्टिक गायक की प्रशंसा की। इतना ही नहीं, PM Modi ने वेंकट की प्रशंसा करते हुए कहा कि वेंकट प्रतिभा का पावरहाउस हैं और मैं उनके धैर्य को सलाम करता हूं।
पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि कामशेट्टी वेंकट प्रतिभा और युवा ऊर्जा का पावरहाउस हैं। वेंकट ने अपने स्वलीनता को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और गाना जारी रखा। वेंकट ने नाटु-नाटु गाया और नृत्य भी किया। मैं उनके धैर्य को सलाम करता हूं।
ऑटिज्म क्या है?
दरअसल, कामिसेट्टी वेंकट ऑटिज्म से पीड़ित हैं। ऑटिज्म एक प्रकार का विकार है जिसे विकलांगता माना जाता है, न कि एक बीमारी। ऑटिज्म बचपन में शुरू होता है और जीवन के अंत तक रहता है। वहीं, ऑटिस्टिक सिंगर कामिसेट्टी वेंकट ने पीएम मोदी से मिलने के बाद नाटू-नाटू गाया और नृत्य किया, जिसे देखकर पीएम मोदी बहुत खुश हुए और वेंकट की प्रशंसा की।
The phenomenal Kamisetty Venkat is a powerhouse of talent and youthful energy. He did not let his autism deter him and went on to pursue singing. He sung and also danced to Naatu Naatu. I salute his fortitude. pic.twitter.com/QaRuFIvIyQ
— Narendra Modi (@narendramodi) July 8, 2023
PM Modi ने सौंपी 6,100 करोड़ की परियोजनाएं
पीएम मोदी शनिवार (8 जुलाई) को अपने तेलंगाना दौरे पर थे, जहां पीएम ने वारंगल में 6,100 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उनका उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि आज जब भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन गया है, तो उसमें भी तेलंगाना के लोगों की बड़ी भूमिका है। ऐसे में जब पूरी दुनिया भारत में निवेश करने के लिए आ रही है, तो तेलंगाना के सामने अवसर हैं।