Lok Sabha Elections: मोदी, योगी, राहुल और केजरीवाल कौन बनेगा हमारे देश का अगला PM जाने जनता की राय

ABP C Voter Survey: विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ Lok Sabha Elections में अपनी जीत का दावा कर रहा है, जबकि भाजपा कह रही है कि वह PM Modi के चेहरे पर जीत हासिल करेगी। इस बीच, एबीपी न्यूज सी वोटर का सर्वेक्षण सामने आया है।

सर्वे में सवाल पूछा गया कि पीएम की पहली पसंद कौन है? इस पर ज्यादातर लोगों ने वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी का नाम लिया। सर्वे के अनुसार, 63 प्रतिशत लोगों ने PM Modi को पहली पसंद बताया।

सर्वे में PM Modi के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम आया। इसमें दावा किया गया था कि 20 प्रतिशत लोगों ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री की पसंद बताया है।

एबीपी न्यूज के लिए किए गए सी-वोटर सर्वेक्षण में भाजपा नेता और यूपी के दो बार मुख्यमंत्री रहे योगी आदित्यनाथ का नाम भी सामने आया है। सर्वे में 6 फीसदी लोगों ने पीएम पद के लिए योगी आदित्यनाथ को पसंद किया।

सर्वेक्षण में PM Modi, राहुल गांधी और योगी आदित्यनाथ के बाद लोगों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पीएम पद के लिए अपनी पसंद बताया। दो प्रतिशत लोगों ने कहा कि केजरीवाल हमारी पसंद हैं। वहीं, 9 प्रतिशत लोग ऐसे थे जिन्होंने इनमें से किसी भी नेता को अपनी पसंद नहीं बताई।

Lok Sabha Elections
Lok Sabha Elections

सर्वेक्षण में दूसरा सवाल पूछा गया कि अगर किसी को सीधे PM Modi और राहुल गांधी को चुनना है, तो वह किसे चुनेंगे? इस पर 70 प्रतिशत लोगों ने PM Modi का नाम लिया।

सर्वे के मुताबिक 25 फीसदी लोगों ने राहुल गांधी का नाम लिया। वहीं, 3 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे दोनों में से किसी एक नेता को नहीं चुनना चाहते हैं। सर्वेक्षण में 2 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे इस पर कुछ नहीं कह सकते।

यह भी पढ़े

lok-sabha-election: PM Modi ने 10 दिनों में 6 बार किया हमला, शाह ने सहयोगियों को इकट्ठा किया; बीजेपी ‘India’ को गंभीरता से क्यों ले रही है?

Lok Sabha Cancer Data: देश में कैंसर के मामले क्यों बढ़ रहे हैं? सरकार ने लोकसभा में दिया ये जवाब

X-59 Aircraft: दुनिया का पहला सुपरसोनिक विमान जो करेगा 2 घंटे में पृथ्वी की यात्रा, यह देख चीन को हो रही है जलन

सिंगापुर से कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को कौन गिराना चाहता है? उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का है कहना

Leave a comment